नरेंद्र मालिक, संजीव कुमार शर्मा, रिशी कुमार शर्मा, अतुल कुमार गुप्ता व आस मौहम्मद को डिस्क व प्रशस्ति पत्र दिये
मेरठ 6 दिसंबर। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी नागरिक सुरक्षा संगठन मुकेश चंद के मार्ग दर्शन में अपनी जनहित की जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से निभा रहे नागरिक सुरक्षा संगठन की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज प्रातः नौ बजे टाउन हाल स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहरण किया। और सिविल डिफेंस के बारे में अपने सारगर्वित विचार व्यक्त करे हुए इससे जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। इस मौके पर श्री प्रकाश मिश्रा महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, गृह मंत्रालय भारत सरकार व उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा संगठन के महानिदेशक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जवाहर लाल त्रिपाठी आदि से प्राप्त हुए बधाई संदेश पढ़कर सुनाए गए। मुकेश चंद द्वारा डिप्टी चीफ वार्डन नरेंद्र मालिक, राजीव कुमार शर्मा, रिशि कुमार शर्मा, अतुल कुमार गुप्ता, आस मौहम्मद उर्फ डब्बू को प्रदत्त डिस्क एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया। शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके व उनके साथियों द्वारा किये जा रहे सहयोग की सराहना की।
इस मौके पर आए अतिथियों का स्वागत नरेंद्र सिंह मलिक, मुकेश रस्तोगी, ब्रजेश सैनी, फारूख चैधरी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, पंकज कुमार मंगल, डा गलेंद्र शर्मा, अरूण कुमार, आशीष अग्रवाल, मनोज कुमार बंसल, आदि द्वारा अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम उपनियंत्रक सिविल डिफेंस अमिताभ यादव के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने तमाम वार्डनों और सिविल डिफेंस से जुड़े अन्यों को शपथ दिलाई। आयोजन पूर्णतःसफल रहा।