मेरठ 30 मार्च। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आज अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चैराहे पर जोरदार नारेेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान दो पृष्ठ का एक ज्ञापन भारत सरकार नई दिल्ली के नाम मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार को सौंपा।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष सतवीर सिंह त्यागी ने मांग करी कि संपूर्ण भारत में सामान कार्य के लिये सामान वेतन दिया जाए, किसानों की उपज का उचित मूल्य दिया जाए, सरकारी अस्पतालों में मरीजों के प्रति उपेक्षा देखी जा रही है अधिकांश डाॅक्टर धन कमाने के चक्कर में भ्रष्टाचार में लिप्त है, राष्ट्र निर्माण में सहायक भी हो इस समय शिक्षा में दीमक की तरह भ्रष्टाचार पनप रहा है जो राष्ट्र निर्माण के लिये घातक हैं। प्रदर्शन करने वालों में शाहिद सुल्तान, रियाजुददीन, सुनील आदि मौजूद रहें।