सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 12 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

0
821

बागपत 11 नवंबर। यूपी के बागपत में शनिवार की सुबह एक एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके में मकान की छत गिर गई। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाॅस्पिटल में एडमिघ्ट कराया गया है। दरअसल, मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है। नदीम के मकान में अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। मकान में मौजूद साजिदा, हाजरा, गुलाम, महमूद समेत करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बड़ौत के ही एक हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है इंस्पेक्टर हरेराम सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। घायलों को हाॅस्पिटल भिजवा दिया गया है। कई लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here