मेरठ 22 दिसंबर। गढ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में आज भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इस अवसर पर कन्याओं को जरूरतमंद दहेज भी दिया गया। वहीं राधा गोविंद मंडप के स्वामी मनोज कुमार गुप्ता व मवाना के हीरा बैंड का पूर्ण सहयोग रहा। वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, इंजीनियर एचसी अग्रवाल, इंजीनियर आरपी गुप्ता, इंजीनियर एमएम तायल, मीनाक्षी अग्रवाल, जिले सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह चैहान, अनिल कांत शर्मा, सुभाष चंद चैहान, आनंद गौतम, विष्णु शरण अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता, वीके गुप्ता, हरिशचंद अग्रवाल, आदि का विशेष सहयोग रहा और नव विवाहित जोड़े को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।
इसके अलावा परिषद के पदाधिकारी आशीष जैन, कैलाश गोयल, एमएन बंसल ने बताया कि हर साल भांति इस वर्ष भी कन्याओं का विवाह कराना एक लक्ष्य था जिसे परिषद ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरा किया। परिषद द्वारा किये गए इस कार्य की हर कोई जमकर सराहना करते नजर आया।
भारत विकास परिषद ने कराया 5 निर्धन कन्याओं का विवाह
loading...