मेरठ, 08 दिसंबर (प्र)। गढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में भटनागर सभा की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। द्य जिसमें 15 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव को लेकर मंथन किया। सर्वप्रथम भटनागर सभा के पदाधिकारी द्वारा भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की गई। भटनागर सभा के अध्यक्ष निपेंद्र कुमार भटनागर ने बताया कि 15 जनवरी को मेरठ कैंट स्थित भगवान पैलेस में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले युवाओं के साथ-साथ खेल के प्रति बेहतर परफॉर्म करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ साथ वरिष्ठ जन एवं गत दो वर्ष में जन्मी कन्याओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान महासचिव मनीष भटनागर, गिरीश भटनागर, विकास भटनागर, विशाल भटनागर, रूप किशोर भटनागर, राकेश भटनागर, आयुष भटनागर, रेनू भटनागर, गीता भटनागर, महेंद्र किशोर भटनागर, रश्मि भटनागर, चित्रा भटनागर, विवेक भटनागर, अंजना भटनागर, रीना भटनागर, लीना भटनागर आदि मौजूद रहे।
15 जनवरी को मनाया जाएगा भटनागर सभा वार्षिक उत्सव
loading...