मेरठ 25 दिसंबर। ‘आया यीशू राजा, आज जगत में आया, सब मिल गाओ, खुशियां मनाओ, यीशू राजा आया’! क्रिसमस का पर्व आज जिले में उत्साह, उमंग, जोश और पूरी धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। आज नगर के सभी गिरजाघरों में सुबह क्रिसमस प्रेयर हुई। इसके बाद एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सेंटा का खूब क्रेज रहा। सरधना के एतिहासिक चर्च फादर्स ने परमेश्वर के वचन बाइबिल से आशीष देते हुए कहा कि परमेश्वर ने हमसे प्रेम किया। यीशू का इस पृथ्वी पर आना प्रेम को दर्शाता है। यह उसका प्रेम था कि हमारे पापों को क्षमा कर हमें अनन्त जीवन दिया। हम भी एक दूसरे से प्रेम रखें। यीशू का धन्यवाद दें। उन्होंने देश, प्रदेश और शहर में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। इसके साथ ही सरधना के चर्च में सुबह प्रेयर के बाद यहां मेला लगा।
‘हेलो लुइया’ गीत गाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। क्रिसमस की खुशियां यहां सिर चढ़ कर बोलीं। सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की तथा दिन भर यहां झाकियां देखने आने वालों का मेला हुजूम लगा रहा। गिरजाघरों में गूंजा, ‘आज यीशू पैदा हुआ, हम बताने आए हैं और ‘खुश हो!
खुदावन्द आया है, उसको कुबूल कर ले’। घर-घर क्रिसमस ट्री से सजावट की गई थी। मेहमानों का केक से मुंह मीठा कराया जा रहा था। घरों में खूब पकवान भी बनाए गए। बच्चे खुद सेंटा बनकर टाॅफी बांटते नजर आए।
गिरजाघरों में गूंजा, ‘आया यीशू राजा, आज जगत में आया, सब मिल गाओ, खुशियां मनाओ, यीशू राजा आया’!
loading...