प्रशासनिक न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने किया लोक अदालत का उद्घाटन

0
1758

मेरठ 9 दिसंबर। न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत का आज विधिवत रूप से माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति/जज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद पंकज मित्तल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति/जज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद पंकज मित्तल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत उदघाटन से आपसी सुलह समझौते के आधार पर न्यायालयों में लम्बित वाद जैसे सिविल वाद, फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन.आई एक्ट के अन्तर्गत वाद, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अध्यापित वाद, दीवानी वाद, जैसे किरायेदारी, बैंक वसूली, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, मनरेगा, जलकर, बिजलीकर, आयकर, वाणिज्यकर सेवा सम्बंधित वाद, राशन कार्ड, बीपीएलकार्ड जाति एंव आय प्रमाण पत्र से सम्बंधित सभी प्रकार के चालान, वन विभाग के वाद, कैन्टामैन्ट बोर्ड, रेलवे प्रतिकर, आपदा प्रतिकर, सिविल दीवानी के वादों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा और फरियादियों को इसका फायदा होगा। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहें।

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here