गुलाम नबी आजाद ने किया इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का आहवान
मेरठ 4 अक्टूबर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद प्रेक्षा गृह में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 100 जयंती के उपलक्ष्य में भारी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए जिसमे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम नबी आजाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, मोहसीना किदवाई, प्रेस प्रवक्ता मनोज त्यागी, प्रमोद तिवारी, नगमा, पीएल पूनिया, मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद मंडल के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद ने संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। मेरठ 4 अक्टूबर। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद प्रेक्षा गृह में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 100 जयंती के उपलक्ष्य में भारी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए जिसमे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम नबी आजाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, मोहसीना किदवाई प्रमोद तिवारी, नगमा, पीएल पूनिया, मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद मंडल के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद ने संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर उपस्थितों को कांग्रेस प्रवक्ता मनोज त्यागी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ाया। उन्होंने हमेशा देशहित और विकास की राजनीति की और हमे उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश व समाज हित के लिये कार्य करना चाहिये। इस दौरान पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, किशन कुमार किशनी, रोबिन नाथ, खेमचंद, नसीम पठान, डा युसूफ कुरैशी, सलीमुद्दीन, राजीव शर्मा,हरेन्द्र अग्रवाल, डाॅ कमेन्द्र सिंह, जीतू नागपाल, चैधरी शमशुद्दीन, चैधरी यशपाल सिंह, रोहित गुर्जर सहित तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदरा गांधी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे आयोजित इस समारोह में उमड़ी कांग्रेसियों की भीड़ और उनका जोश देशकर ऐसा लगता था की अगर यह बना रहा तो 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई ना कोई गुल जरूर खिला सकता है।