मेरठ 1 मार्च। आज महानगर में धूमधाम से होली पर्व मनाया। इस मौके पर शहर से लेकर देहात तक सभी गुलाल के रंग में रंगे दिखाई दिये। साथ ही होली पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। रोडवेज बस अड्डे व सिटी स्टेशन व कैंट स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी। लोग अपने गंतव्य की ओर आते व जाते दिखाई दिये। इस मौके पर देर शाम ही होली का दहन किया गया और एक दूसरे को होली की बधाई दी। चित्र में सदर स्थित होली दहन से पहले पूजा करती महिलाएं।
loading...