मेरठ 7 दिसंबर। एमडीए के अधिकारी अवैध निर्माण रोकने का दम भर रहे हैं। कमिश्नर द्वारा दिखाई जा रही शक्ति के चलते कुछ दिनों तक तो अवैध निर्माणों पर शहर में रोक लगी रही, लेकिन अब जोन प्रभारी और जेईयों की मेहरबानी से अवैध निर्माण तेजी से हो रहे बताए जाते हैं।
इसके नए उदाहरण के रूप में देहलीरोड स्थित पुरानी दिल्ली चुंग्गी पर इलाहाबाद बैंक के बराबर वाली गली में हिंद गैस एजेंसी के सामने हो रहे अवैध निर्माण को दो काॅर्मिशयल काॅम्पलैक्सों को देखा जा सकता है। वीसी साहब जानकारों का कहना था कि यह निर्माण जोन प्रभारी और जेई के संज्ञान में है। उनके द्वारा पढ़ाई गई पटटी के क्रम में निर्माणकर्ता ने एक मानचित्र एमडीए में डाला है जो आज तक पास नहीं हुआ और पास हो भी नहीं सकता। क्योंकि यह निर्माण शासन की निर्माण नीति के विरूद्ध तेजी से हो रहा है।
वीसी साहब सही क्या है गलत क्या है यह तो निर्माणकर्ता और क्षेत्र के जेई ही जान सकते है। लेकिन मौखिक रूप से होने वाली चर्चा है कि इन अवैध निर्माणों में एमडीए को तो अभी तक कुछ मिला नहीं। लेकिन जेई व संबंधित अधिकारी लाखों का लाभ उठा चुके है।
दिल्ली रोड पर हिंद गैस गोदाम के निकट अवैध काॅमर्शियल काॅम्पलैक्स का जेई की मेहरबानी से हो रहा अवैध निर्माण
loading...