मेरठ 24 जनवरी। हरे कृष्ण उत्सव के द्वारा विगत वर्षाें के भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। 26 से 29 जनवरी तक जीम खाना मैदान में होगा हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन। कार्यक्रम अनुसार शाम को 6 बजे से साढ़े 6 बजे तक तुलसी आरती, 6.30 बजे गौर आरती, 7 से 7.30 बजे तक लीला मंचन, 7.30 बजे 9 बजे तक कथा अमृत, 9.30 बजे कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा 25 जनवरी को प्रातः दस बजे भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत, 10.30 बजे 56 भोग अर्पण 11 बजे कीर्तन भगवान जगन्नाथ कथा, 12.30 बजे रथ यात्रा शुरू होकर जीम खाना मैदान से बुढ़ानागेट, खैरनगर, बच्चा पार्क, सदर बाजार, आबूलेन, बेगमबाग, होते हुए जीम खाना पहुंचेगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के परिवहन व प्रोटाॅकोल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।
रथ यात्रा का उदघाटन दर्शन लाल अरोड़ा आरएसएस व रामेश्वर चैरासिया, जय प्रकाश निषाद, डा. राज कुमार राव आरएसएस द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, कुंवर ब्रिजेश ंिसंह, सत्यवीर त्यागी, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दीप प्रज्जवलन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा किया जाएगा। भगवान का स्वागत एडको डायरेक्टर वरूण अग्रवाल, नीरज मित्तल करेंगे। आयोजन की सफलता के लिये श्री राम कुमार शर्मा मीडिया सचिव के अनुसार आयोजन की सफलता के लिये हरे कृष्ण उत्सव हेतु बनाई गई कमेटी द्वारा भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं।
कल निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा
loading...