मेरठ 26 मई। खरखौदा पुलिसने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया। जिसे तुरंत ही गिरफ्तार कर उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी देहात राजेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। आज सुबह खरखौदा पुलिस अपने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी। इस बीच बाइक पर सवार कुछ युवक आते दिखाई दिये। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। बताया जाता है कि तभी बदमाशों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी और कुछ ही मिनट बाद एक बदमाश का लाइव एनकाउंट किया। इस बाबत बदमाश के गोली लगते ही घायल हो गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक घायल बदमाश का नाम पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस भी बदमाश की कुंडली खंगाले में जुटी हुई है।
खरखौदा पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में बदमाश घायल
loading...