मेरठ 9 मई। श्रीमति ज्ञानवती कश्यप के सुपौत्र तथा श्रीमति सुनीता एवं श्री किरन कश्यप के सुपूत्र चि0 कुशल कश्यप का विवाह गत रात्रि को वेस्ट एंड रोड स्थित रंगमहल वैंकटहाॅल में इडोनेशिया निवासी श्रीमति जोरसा उपं हैरविज यैली की सुपुत्री वैरेन्टी सोरोया के संग हर्ष और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच धार्मिक रीति रिवाजो के अनुसार से नाचते गाते संगीत की मधुर लहरियों के साथ सम्पन्न हुआ।
मजीठिया बोर्ड यूपी के सदस्य आॅनलाईन न्यूज चैनल ताजाखबर.काॅम के चेयरमेन समाज सेवी संगठन आरकेबी फांउेडेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री अंकित बिश्नोई आॅल इंडिया न्यूज पेपर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक केसर खुशबू टाईम्स के सम्पादक श्री रवि कुमार बिश्नोई आदि सहित प्रमुख व्यापारियों गणमान्य नागरिकों ने कुशल कश्यप व वैरैन्टी के खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की है।
आये अतिथियों का स्वागत चंद्रभान कश्यप, महेश कश्यप, विनोद कश्यप, नरेश कश्यप एवं समस्त परिवार ने किया।
कुशल व वैरैन्टी विवाह सूत्र में बंधे
loading...