शोषण सहन करने की बजाये उसके खिलाफ आवाज बुलंद करे : लक्ष्य

0
721

लक्ष्य की महिला कमांडरों ने “लक्ष्य गांव गांव की ओर” अभियान के तहत लखनऊ के गांव कठवारा का दौरा किया | इस दौरे में महिला कमांडर रेखा आर्या, संघमित्रा गौतम व् मुन्नी बौद्ध ने हिस्सा लिया और लोगो से सामाजिक चर्चा की |लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध ने बताया कि लक्ष्य की महिलाये गांव गांव जाकर बहुजन समाज के लोगो को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही है | उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगो को अपने उत्थान के लिए अपना बुरा भला समझना होगा और सामाजिक कुरूतियो से बचना होगा | उन्होंने लोगो से विशेषतौर से महिलाओ से आवाहन किया कि वो किसी भी प्रकार का शोषण सहन न करे बल्कि उसका पुरजोर विरोध करे और इसके लिए लक्ष्य की महिला कमांडर आप लोगो के साथ में है |

लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने शिक्षा के क्षेत्र में माता सावित्री बाई फुले के योगदान की विस्तार से चर्चा की | रेखा आर्या ने बताया कि महिलाओ को शिक्षित करने के लिए माता सावित्री बाई फुले को कितना अपमान सहन करना पड़ा | उन्होंने बच्चो की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बहुजन समाज के लोग अपने बच्चो को शिक्षित अवश्य करे ताकि वो एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सके और दबंगो की गुलामी से भी बच सके |

संघमित्रा गौतम ने महिलाओ को अंधविस्वास से बचने की सलाह दी | उन्होंने कहा कि अंधविस्वास ही मनुष्य के विकास में एक बहुत बड़ा रोड़ा है | उन्होंने ने साफ सफाई पर भी जोर दिया तथा साफ सफाई के लाभ भी बताये | उन्होंने कहा कि साफ सफाई से आप बीमारियों से भी बचते है | लक्ष्य कमांडर ने 8 अप्रैल को लखनऊ में लक्ष्य द्वारा आयोजित “बहुजन भागीदारी महारैली” की भी विस्तार से चर्चा की और लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील भी की |

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here