रेप पीड़ित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

0
1332

मेरठ 30 अक्टूबर। जानी के एक गांव में रात को दरिंदगी की इंतहा हो गई। लगभग 25 वर्षीय युवक ने सौ साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मौके की तरफ से दौड़ पड़े। आरोपी को लोगों ने पिटाई करने के बाद जानी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इलाज के लगभग चार बजे उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। आज पुलिस लाईन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी देहात राजेश ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के गांव में सौ साल की वृद्धा भाई के साथ रहती थी। वह बीमार थी। गांव का अंकित पूनिया नाम का युवक गत रविवार रात को वृद्धा के घर पहुंच गया। वो शराब के नशे में धुत था। युवक ने महिला के साथ दरंदगी की। गांव में घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर जानी पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष जानी आधी रात को गांव पहुंचे तो लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस घटना से गांव का हर शख्स सकते में है। गांव में लोग बस यही कह रहे थे कि ऐसे दङ्क्षरदे को फांसी पर लटकाना देना चाहिए। वहीं, वृद्धा की हालत बिगडने पर पुलिस ने रात में उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। इस प्रकरण में पकड़े गए आरोपी अंकित ने स्वयं को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि उसने यह घिनौनी हरकत नहीं की है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि वृद्धा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि वृद्धा की मौत हो गई है, लिहाजा उसके खिलाफ धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here