मेरठ 10 जुलाई। नगर निगम ने आज हापुड़ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बाबत दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को नगर निगम की जेसीबी मशीन द्वारा ढहाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानों आदि में हड़कंप मच गया।
कुछ लोग तो अपने आप ही सामान समेटते नजर आए तो कुछ को बुल्डोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। दूसरी तरफ स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का जमकर विरोध भी किया। जिस कारण कुछ ही दूरी तक यह अभियान चलाया गया। इस बीच नगर निगम के अधिकारियों ने पहले से ही बल को मुस्तैद करने की व्यवस्था की थी जिसके बाद इस कार्रवाई को किया गया। बताते चले कि शहर में तेजी से हो रहे अतिक्रमण से आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम ने हापुड़ पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
loading...