मेरठ, 02 मई (प्र)। ईद उल फितर के मौके पर मंगलवार को शहर की प्रमुख ईदगाहों दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह, रेलवे रोड स्थित शिया ईदगाह, लिसाड़ी ईदगाह तथा नौचंदी स्थित हजरत बाले मियां ईदगाह में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई। इनके अलावा शहर की करीब 150 प्रमुख मस्जिदों में भी ईद की नमाज की तैयारियां की गई है। ताकि लोग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर सके।
शहर काजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शाही ईदगाह में मंगलवार को सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज होगी। कारी अफ्फान कासमी ने बताया कि लिसाड़ी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। कारी हस्सान कासमी ने बताया कि हापुड़ रोड स्थित मस्जिद जुबैदा में ईद की नमाज का समय 7.15 बजे तय किया है। मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने बताया कि नौचंदी स्थित हजरत बाले मियां ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज होगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें. जमीअत उलमा ए हिंद के शहर अध्यक्ष जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ईद आपस में प्यार-मोहब्बत का पैगाम देता है। ईद के दिन ईदगाह की नमाज ईदगाह में अदा करें। नौजवान बच्चे स्टंटबाजी ना करें। नमाज में शहर और मुल्क में अमन चौन कायम रहने और मुल्क में तरक्की के लिए दुआएं करें।
नमाज का समय
शाही ईदगाह दिल्ली रोड : सुबह 7.45 बजे
ईदगाह लिसाड़ः सुबह 8.00 बजे
हजरत बाले मियां ईदगाह : सुबह 8.00 बजे
मस्जिद जन्नत उल फिरदौस नाला रोड : सुबह 7.30 बजे
मदरसा कासिम उल उलूम कांच का पुलः सुबह 6.45 बजे
मदरसा जामिया मदनिया जुबैदा मस्जिदः सुबह 7.15 बजे
जामिया महमूदिया नौगजा हापुड़ रोडः सुबह 6.15 बजे
मस्जिद मिल्ली कौंसिल जमनानगरः सुबह 7.30 बजे