नई दिल्ली/मेरठ 27 अक्टूबर। कहते हैं कि अगर भावना अच्छी हो और सोच मजबूत तो हर कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलना तय है। इसके उदाहरण के रूप में मेरठ मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार द्वारा हिंडन को साफ सुथरा कर स्वच्छ बनाने के लिये निर्मल हिंडन कल कल हिंडन स्लोगन के साथ निर्मल हिंडन के सपने को साकार कर काम शुरू किया गया है। उसमे नागरिकों का सहयोग तो मिल ही रहा है। हर क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त हो रही है।
इस क्रम में हिंडन की ही एक सहायक नदी जो शिवालय की पहाड़ी के कालूवाला क्षेत्र से निकलती है का पता चला है। जिसका नाम अंधाकुंडी धारा है। खोजने में मिली सफलता को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है। बताया जाता है कि इसके दोनों तरफ पेड़ पौधे और वनस्पतियों की भरमार हैं तथा यहां जैव विविधता के भी दर्शन होते हैं।
काबूबाला खोल से पूर्व में नीचे की पहाडियों से बहती इस नदी का बहाव में बड़े बड़े पत्थर पानी के साथ नीचे आते रहते हैं ओर इसकी चैड़ाई करीब दस मीटर बताई जाती हैं बताया गया है कि समिति के सदस्य रमन त्यागी आदि का इस खोज में कमिश्नर मेरठ डाॅ. प्रभात कुमार को विशेष सहयोग दिया जा रहा है। संभावना व्यक्त की जा सकती है कि इस नदी का पानी स्वच्छ और साफ सुथरा है और इसके आसपास वनगुजर बसे हैं। और अपने घरेलू काम ओर पालतू पशुओं के पीने और नहाने के काम में भी यह अंधाकुंडी का पानी उपयोग करते हैं।