मेरठ 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री ने आज जिला कारागार का निरीक्षण किया। और वहां बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेल नियमों के तहत सभी कैदियों को आवश्यक सुविधाएं देने के साथ साथ खतरनाक कैदियों पर नजर रखी जाए। इस दौरान सर्किट हाउस में जेल मंत्री का पुलिस के अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के चलते मीडिया से रूबरू हुए और सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
loading...