मेरठ 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने मेरठ दौरे के दौरान शहर के विकास को लेकर प्रशासन व नगर निगम, नगरीय रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सुबह दस बजे पुलिस लाईन में आगमन के बाद सर्किट हाउस पहुंचे सुरेश खन्ना का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और इसके बाद उन्होंने कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादे जनता से किये थे वो तेजी के साथ पूरे किये जा रहे हैं।
बैठक ले रहे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के साथ हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलुवालिया, नगरायुक्त मनोज चैहान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, अमित अग्रवाल पूर्व विधायक सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महामंत्री कैलाश चंदोला ने अपनी मांगों से संबंधित दो पृष्ठ का ज्ञापन भी विकास मंत्री को सौंपा जिसमें अति दलित वाल्मीकि स्वच्छकार वर्ग को नगर निगम मेरठ व उत्तर प्रदेश शासन पटल पर लंबित विभिन्न कठिनाईयों को उजागर किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जाति मोर्चा महानगर मेरठ के महामंत्री अनिल जैनवाल वाल्मीकि ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र मंत्री जी को सौंपा जिसमे नगर निगम मेरठ में पूर्व सपा सरकार में सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को नजायज बताकर प्रदेश की सपा सरकार ने
प्रदेश के कई नगर निगम कर्मचारियों को संविदा समाप्त कर आउट सोर्सिंग पर कार्य करने के लिये विश्वस कर दिया था। जो की भारतीय संविधान और नगर निगम एक्ट के तहत असंवैधानिक फैसला था।
इस दौरान दीपक मनोठिया, मनोज सिंघानिया, विनेश विद्यार्थी, सुनील वाल्मीकि, कैलाश चंदौला, नितिन महरौला आदि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार ने जो वादे कहे वो पूरे हुएः सुरेश खन्ना
loading...