वैष्णों देवी के दर्शन कर लौट रहे थे मरने वालों में मेरठ के तीन शामिल
मेरठ, 10 अपै्रल। शामली के झिंझाना के लक्ष्मणपुर गांव में सुबह लगभग तीन बजे स्कार्पियों व ट्रक की टक्कर में वैष्णों देवी से दर्शन कर लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस संदर्भ में बताया जाता है कि पल्लवपुरम फेस दो के निवासी राजेन्द्र अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गये थे। लौटते समय लक्ष्मणपुर गांव में उक्त हादसा हुआ, जिसमें राजेन्द्र की मां प्रेमवती पत्नी सविता, बेटा सनी की दर्दनाक मौत हो गई। घायल अवस्था में राजेन्द्र को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। बताया जाता है स्कार्पियों के चालक को नींद की झपकी आने के बाद उक्त हादसा हुआ। इस घटना के बाद राजेन्द्र के रिश्तेदार व परिवार में कोहराम मच गया था। स्कार्पियों में 11 लोग सवार थे। चित्र में अस्पताल में भर्ती घायल। घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी।