मेरठ। छावनी क्षेत्र में लोगों को जल भराव और गंदगी से बजबजाती नालियों से राहत मिलने वाली है। सिविल आबादी में सभी आठ वार्ड को सीवरेज से जोड़ने की कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए पूर्व में बने project की कमियों को दूर जल्द ही नया प्लान तैयार किया जाएगा। कैंट में सीवरेज ट्रीटमेंट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर CEO Alok Gupta ने नए सिरे से तैयारी शुरू की है। पश्चिम यूपी सब area को रक्षा मंत्रलय ने 47 crore रुपये जारी कर दिए हैं। कैंट बोर्ड ने शुरू में जो सीवरेज प्लान बनाया था, उसमें कुछ कमी रह गई थी। इसी वजह से इस पर काम नहीं हो पाया। CEO Alok Gupta ने पत्रकारों को बताया कि सीवरेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। सभी वार्ड के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। पहले प्रोजेक्ट में वार्ड 5 और 6 में काम शुरू किया जाना था। इसके लिए भैंसाली मैदान के आसपास ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्लान बनाया गया था। सीईओ ने बताया कि सीवरेज का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उपाध्यक्ष Beena Wadhwa ने कहा कि सीवरेज लाइन बिछने से छावनी की दशा बदल जाएगी। सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है।
प्रोजेक्ट की कमियों को जल्द ही दूर किया जाएगा, छावनी में नए सिरे से बिछेगी सीवरेज लाइन।
loading...