मेरठ 24 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया गया जिसके तहत सतीश गिरी उर्फ शथ्कत पुत्र प्रकाशवीर निवासी बिजौली थाना खरखौदा को एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा के साथ तेज गढ़ी चैराहा कृष्णा प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सतीश गिरी ने अपने ससुर अजीत पुत्र हीरा लाल की हत्या रैसना के जंगल में सरदार सिंह की टयूबवैल पर ले जाकर गोली मारकर कर दी थी। इसके बारे में उसकी पत्नी ने थाने में सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। यह जानकारी आज सिविल लाईन में आयेाजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी सिटी मानसिंह चैहान ने दी।
loading...