मेरठ 22 मई। एसपी सिटी का चार्ज संभालने के बाद रणविजय सिंह लगातार शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये लगातार अथक प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी दृष्टि को देखते हुए आज उन्होंने कई थानों की पुलिस फोर्स के कचहरी परिसर पहुंचे जहां उन्होंने बंदी रक्षा गृह सहित तमाम ऐसे क्षेत्रों की व्यवस्था को परखा जो संवेदनशील के नजरिए में आता है। अचानक चलाए गए इस अभियान से लोगों में अफरा तफरी की स्थिति व्याप्त हेा गई। पुलिस ने कचहरी के सभी गेटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए उनके सामानों की जांच पड़ताल की। बताते चले कि जब से रणविजय सिंह एसपी सिटी बने है तब से लोगों में यह विश्वास उजागर होने लगा है कि अब जल्द ही शहर से अपराध कम होगा क्योंकि एसपी सिटी जनता से सीधा संवाद करने और अपराधियों से सख्ती से निपटते हैं।
loading...