मेरठ 8 अप्रैल (प्र)। टीपीनगर थाना क्षेत्र में किशोरी का देर रात घर से अपहरण कर रेप किया गया। सुबह लहूलुहान हालत में किशोरी मकान से कुछ दूर खेत में बेहोश पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक, मकान के निर्माण कार्य के चलते पूरा परिवार छत पर सोता है। 15 वर्षीय किशोरी देररात पानी पीने के लिए नीचे आई। इस बीच, गांव के एक युवक ने कोई पदार्थ सुंघाकर किशोरी को अगवा कर लिया। घर से कुछ दूर खेत में बंधक बनाकर रेप किया गया। सुबह किशोरी घर पर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई। करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में वह बेहोश पड़ी मिली। फौरन उसे जिला अस्पताल भेजा गया। किशोरी से रेप की पुष्टि होने के बाद उसके बयान दर्ज किए गए। वहीं, परिजनों की तहरीर पर गांव के रहने वाले आरोपी बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घर से अपहरण कर किशोरी का किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
loading...