मेरठ, 30 जनवरी (प्र)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेरठ की शिक्षिका को एजुकेशन लीडर्स यूपी अवार्ड के लिए चुना गया है। उप्र सरकार बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को ह्यएडूलीडर्स यूपी अवार्ड देने की सूची जारी की है। जिनमें प्रदेश के 75 जिलों से 150 शिक्षक चुने गए हैं। इनमें जनपद से एकमात्र प्राथमिक विद्यालय रजपुरा की प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। लखनऊ के उद्यमिता विकास संस्थान में 4 फरवरी को आयोजित द्य होने वाले समारोह में पुष्पा यादव को ये अवार्ड मिलेगा। प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव ने प्राथमिक विद्यालय रजपुरा में प्रधानाध्यापिका रहते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने अब तक करीब 80 दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है। इसमें कई बच्चे दृष्टिहीन भी हैं। विद्यालय में देश-दुनिया की जानकारी देने वाली और शिक्षाप्रद करीब 2500 किताबों से लाइब्रेरी द्य स्थापित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर लता वाटिका बनवाई। आज ये स्कूल पूरे जिले में अपनी अलग पहचान रखता है। जिसके चलते उप्र सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार – 2021 भी विद्यालय की प्रधानध्यापिका पुष्पा यादव को मिल चुका है।
80 दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने वाली अध्यापिका होगी सम्मानित
loading...