मेरठ: पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी आगामी 14 अक्टूबर को मेरठ आएंगे। राज्यपाल यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह का आयोजन दोपहर एक बजे से चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में किया जाएगा।
यह जानकारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान के अध्यक्ष ब्रrा पाल सिंह एडवोकेट व महामंत्री डा. ब्रजभूषण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के आने की स्वीकृति मिल गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जाएगा।
srcdj
loading...