Wednesday, February 12

अफसरों से मिल कराएंगे समस्याएं हल: नवीन गुप्ता

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 20 मई (प्र)। संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित (नवीन गुप्ता) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों और बाजारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया कि नगरायुक्त, डीएम और एसएसपी से मिलकर व्यापारियों और बाजारों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसी के साथ विजय आनंद अग्रवाल, तरुण गुप्ता और सरदार राजवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने की। बैठक में सबसे पहले सरदार नरेंद्र सिंह करनैल के निधन पर शोक जताया। रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त व्यापार संघ के सभी सदस्यों के समर्थन द्वारा संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री तरुण गुप्ता को उपाध्यक्ष, विजय आनंद को कोषाध्यक्ष, सरदार राजवीर सिंह को मंत्री मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन ने कहा कि संगठन नगरायुक्त व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आने वाली बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या एवं अन्य मुद्दों को लेकर मुलाकात करेगा। बाजारों और व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराएंगे।
बैठक में संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, मंत्री अनुज सिंघल, संजीव जिंदल, अमित बंसल, अपार मेहरा, विकास गिरधर, राकेश गुप्ता, सुनील रिठानी, सुमित ग्रोवर, लल्लू मक्कड़, दिनेश अग्रवाल रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply