मेरठ 5 सितंबर। जेल चुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज सपा का जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। पार्टी के नेताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं पर सरकार का कोई नियंत्रण रह गया। जबकि पुलिस का मनोबल इतना गिर गया है कि अपराधी उस पर हावी हो गए हैं।
प्रदेश का किसान व नौजवान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। इसके अलावा अल्पसंख्यक महिलाएं भी परेशान है और प्रधानमंत्री ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा हर वर्ष किया था और अभी तक एक लाख लोगों को नौकरी नहंी मिल सकी। प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था के चलते शिक्षा मित्रों की रोजी रोटी अधर में लटने लगी है जिसके खिलाफ वो प्रदर्शन के साथ साथ पुलिस की लाठियां भी खाने पर मजबूर हो गए हैं। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्राी हाजी शाहिद मंजूर, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, सीमा प्रधान, विधायक हाजी रफीक अंसारी, हाजी आदिल चैधरी, हाजी इसरार सैफी, परविंदर सिंह ईशू पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, नौशाद कुरैशी, जिशान अहमद, मुजाहिद सिददीकी आरिफ गाजी सहित सैकड़ो पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान पार्टी नेताओं का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सपाईयों ने प्रदेश सरकार को बताया विफल
loading...