Sunday, May 19

पांचों विधानसभाओं में लगेंगे 1024 वेब कैमरे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 अप्रैल (प्र)। जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने और निगरानी रखने के लिए 1024 बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। जनपद की चार विधानसभा किठौर, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट के अलावा बागपत लोकसभा से जुड़ी सिवालखास सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए 2016 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में कम से कम 50 प्रतिशत बूथों को वेब कास्टिंग में शामिल किया जाना है।

गौरतलब है कि मेरठ-हापुड़ सीट पर जनपद के 16.2 लाख मतदाता हैं। किठौर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 36 हजार 872 मतदाताओं में दो लाख 52 पुरुष और एक 68 हजार 798 महिलाएं, 22 थर्ड जेंडर हैं। मेरठ कैंट में दो लाख 34 हजार छह पुरुष दो लाख 5501 महिलाएं और 46 थर्ड जेंडर मिलाकर कुल चार लाख 39 हजार 553 मतदाता हैं। मेरठ शहर में एक लाख 69 हजार 754 पुरुष एक लाख 44 हजार 843 महिलाएं, 21 थर्ड जेंडर को मिलाकर तीन लाख 14 हजार 618 मतदाता हैं। मेरठ साउथ विधानसभा क्षेत्र में कुल चार लाख 97 हजार 301 मतदाता हैं। जिनमें दो लाख 67 हजार 771 पुरुष, दो 29 हजार 502 महिलाएं और 28 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

जनपद की चारों विधानसभाओं में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 615 मतदान केंद्र और 1645 बूथ बनाए जाएंगे। किठौर विस में 176 मतदान केंद्र, 395 बूथ, मेरठ कैंट में 144 मतदान केंद्र, 439 बूथ, मेरठ शहर में 129 मतदान केंद्र, 323 बूथ, मेरठ साउथ में 166 मतदान केंद्र, 488 बूथ बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इनमें से मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ जनपद की चारों विधानसभाओं में 1645 बूथों में से 348 बूथों को क्रिटिकल सेमी क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इनमें किठौर के 117, मेरठ कैंट के 51, मेरठ शहर के 78 और मेरठ साउथ के 102 बूथ शामिल हैं। इसके अलावा बागपत लोकसभा से जुड़ी सिवाल खास विधानसभा में तीन लाख 42 हजार 410 वोटर हैं।

जिनमें 186967 पुरुष, 155423 महिला, 20 थर्ड जेंडर वोट हैं। जिनके लिए 182 मतदान केन्द्रों पर 371 बूथ बनाए जाएंगे। सिवालखास के 75 बूथों को क्रिटिकल सेमी क्रिटिकल श्रेणी में शामिल किया गया है। पांचों विधानसभा में 2016 बूथ बनाते हुए इनमें से 1024 को वेब कैमरे लगाने का काम किया गया है। प्रभारी अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि बुधवार तक वेब कैमरे लगाकर इनको टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply