मेरठ, 11 अप्रैल (जा)। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर डीआइजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के चार जनपदों को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांट दिया है। मेरठ जनपद में 182 शोभायात्रा में 20 संवेदनशील रखी गईं हैं। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की घटनाएं न हों, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। सभी एसएसपी को आदेश जारी कर दिए गए।
डीआइजी ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर रेंज में चार कंपनी पीएसी, सात अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 98 निरीक्षक, 722 दारोगा, 1070 हेडकांस्टेबल, 1648 सिपाही और 778 होमगार्ड की डयूटी लगाई गई। मेरठ में 265, बुलंदशहर में 282, बागपत में 20 एवं हापुड़ में 83 आंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। मेरठ में 182, बुलंदशहर में 194, बागपत में सात एवं हापुड में 99 शोभायात्राएं निकाली जाएगी।
मेरठ मे 20, बुलंदशहर में 39 व हापुड़ में 27 शोभायात्राओं के मार्ग संवेदनशील रखे गए हैं। साथ ही मेरठ में 151, बुलंदशहर में 65, बागपत में 36 एवं हापुड में 33 स्थानों पर भंडारा किया जाएगा। सभी जनपदों को एसएसपी को आदेश दिया गया कि थानों के रजिस्टर की जांच करें। कोई भी नई शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। साथ ही इसी दिन बैसाखी का पर्व पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसे लेकर भी सर्तकता बरती जाए। थाना चौकी के फोर्स को हेलमेट एवं बाडी प्रोक्टेक्टर से लैस कर ही ड्यूटी पर भेजा जाए। प्रतिमा स्थल पर भी पुलिस बल लगा दिया जाए। इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। उसके लिए आठ सर्विलांस की टीमें बना दी गई है, जो इंटरनेट मीडिया पर माहौल बनाने वालों से सख्ती से निपटेगी।
आंबेडकर जयंती पर 182 शोभायात्राएं निकलेंगी, शहर को जोन में बांटा
Share.
