Saturday, July 27

लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की मिट्‌टी धंसने से 2 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मजदूर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

लखनऊ 29 सितंबर। लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाते समय मिट्‌टी धंस गई। हादसे में डेढ़ महीने की बच्ची और पिता की मौत हो गई। मिट्‌टी-मलबे में दबे 12 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। इन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा गत रात 11 बजे हुआ। सुबह 7 बजे तक रेस्क्यू चला है।

पीजीआई इलाके में सेक्टर-11 वृन्दावन योजना स्थित कालिंदी पार्क के पास अंतरिक्ष अपार्टमेंट की मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। यहां अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए खुदाई की गई थी। बड़े-बड़े गड्‌ढे से निकली मिट्‌टी को किनारे ही रख दिया गया था। इसमें मिट्‌टी का बड़ा पहाड़ जैसा बन चुका था। देर रात अचानक वह मिट्टी की दीवार झोपड़ियों पर गिर गई और कई मजदूर उसके चपेट में आ गए। कई घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद अबतक 14 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
ADCP अली अब्बास के मुताबिक, यहां देर रात बेंसमेंट की खुदाई हो रही थी। मौके पर 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्‌टी धंसने लगी। मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले ही बड़े हिस्से की मिट्‌टी धंस गई। वह मजदूरों पर गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

बताते चले कि बाकी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ,फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम पहुंचीं। एक-एक करके मिट्‌टी से 14 लोगों को निकाला गया। सभी को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डेढ़ महीने की बच्ची आयशा और उसके पिता मुकादम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एसडीआर, पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम द्वारा अब भी राहत बचाव कार्य जारी है।

Share.

About Author

Leave A Reply