Saturday, July 27

21 पदों पर 57 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, मेरठ बार प्रबंध समिति के लिए आठ फरवरी को होना है मतदान

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 02 फरवरी (प्र)। मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024-25 की प्रबंध समिति के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए गत दिवस 21 पदों के लिए 57 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मेरठ बार सभागार में चुनाव अधिकारी जगदीश गिरी, अयाज अहमद, आर्येन्द्र सिंह राणा, अशोक पंडित, विशाल भारती शर्मा एवं वीरेंद्र सिंह सिरोही एडवोकेट के समक्ष तीन पैनल ने दल बल के साथ नामांकन दाखिल किए।

अध्यक्ष पद पर गजेंद्रपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह बना, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कमल मेहंदी रत्ता, कमरूद्दीन सैफी, सर्वेश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार पाठक, अरुण त्यागी, जसवीर सिंह सैनी, मीनाक्षी चौधरी, नवाब सिंह, संजीव कुमार व श्रवण कुमार दीक्षित, महामंत्री पद पर अमित दीक्षित, देवकरण शर्मा व परवीन कुमार भारती, कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार शर्मा, चिराग सिंह व दिनेश कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अनुभव कौशिक, जर्रार अली, राहुल यादव ने नामांकन दाखिल किए।

संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर औज महमूद जैदी, निधि, ओमवीर सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर नीरज कुमार कटारिया, सविता रानी व तुषार गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर जगदीश सिंह वर्मा, जसवीर सिंह राठी, मनोज गुप्ता, मोहम्मद शाहिब ए आलम अंसारी, पूजा रस्तोगी, संजय कुमार, श्याम सुंदर, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद कुमार गौतम, जुल्फिकार, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अक्षय पंवार, अक्षय प्रताप, अंकुर पाल, आशीष कुमार जैनर, हिमांशु त्यागी, जयंत चौधरी, मोहित जैन, मोहित कुमार, मोनू, नवाबद्दीन निशान्त धामा, पंकज कुमार, प्रीति रानी, सार्थक भारद्वाज, शिवम अग्रवाल, शिवराज सिंह तोमर, सुधीर कुमार शर्मा, उमेश पुनिया, विकास कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक दाखिल किए गए। दोपहर 3.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
चुनाव अधिकारी मंडल ने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहे तो नामांकन पत्र वापस शुक्रवार दोपहर 3.00 बजे तक लिए जाएंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply