मेरठ 24 अक्टूबर (प्र)। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान का समापन 21 अक्टूबर को गया इस दौरान मेरठ रेंज में एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने 4,05,176 लोगों की चेकिंग की। साथ ही, 508 मुकदमें दर्ज कर 665 मनचलों को गिरफ्तार किया जबकि 3,15,230 को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ रेंज में गत 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान चलाया गया। इस एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने 7215 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा- 126,135,170 बीएनएएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की चार पहिया 4,05,946 वाहन चेक किये। इस दौरान 6417 वाहनों से काली फिल्म, 1230 से हूटर, 606 वाहनों से बत्ती, 12,717 से शासकीय एवं जातिसूचक शब्द हटवाए गए। 10,690 वाहनों पर गलत नंबर प्लेट लगे होने पर कार्रवाई की गई है। 44958 वाहनों का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया जबकि 886 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान 162 मुकदमें पंजीकृत कर 204 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
स्टंटबाजी करते 175 गिरफ्तार
मेरठ रेंज में 26,929 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बदल बदल कर 4,06,946 वाहन चेक किये गए। स्टंटबाजी करने वाले के विरूद्ध 144 अभियोग पंजिकृत कर 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गयासाथ ही, स्टंटबाजी करने वाले 13,103 वाहनों के चालान किये गए तथा 595 वाहनो को सीज किया गया है।
रेंज में महिला संबंधी अपराधों में वर्ष 2025 में जेल से 1033 अभियुक्त रिहा हुए। वर्ष 2025 व विगत वर्षों में महिला सम्बन्धी अपराधों में जेल से रिहा 6,675 अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
23 परिवार परामर्श केंद्र किए स्थापित
मेरठ परिक्षेत्र के 22 सर्किलो पर 23 परिवार परामर्श केंद्र स्थापित किये गए जिनमें 87 परामर्श दाता नियुक्त किये गए है। जनपदों में 12 स्थानों पर महिला बालिकाओं की दौड़ आयोजित कराई गई जिसमें 3023 महिलाओं- बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रेंज के जनपदों की जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण कराकर वहां निरुद्ध 385 महिलाओं से वार्ता कराकर उनमें से 109 महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी गई।
