Thursday, February 19

मेरठ में दौड़ेगी देश की सबसे तेज और आधुनिक मेट्रो, 120 किमी प्रति घंटा होगी गति

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 19 फरवरी (प्र)। भारत के तेजी से बढ़ते मेट्रो नेटवर्क में मेरठ अपनी जगह बनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ यह प्रदेश का पांचवां ऐसा शहर बन जाएगा जहां मेट्रो सेवा शुरू होगी। इसी के साथ देश कई नए कीर्तिमान देखेगा। मेरठ मेट्रो सेवा वही पटरी और ढांचा उपयोग करेगी जो देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कारिडोर पर दौड़ने वाली सेमीहाई स्पीड (160 किमी प्रति घंटे) ट्रेन नमो भारत के लिए बनाया गया है। 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो होगी। इसकी पटरी की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है, जबकि प्रदेश समेत देश के अन्य शहरों की मेट्रो पटरी की डिजाइन स्पीड 95 किमी प्रति घंटे है। मेरठ आदर्श माडल बनेगा, जिसे भविष्य में अन्य शहरों में भी अपनाया जा सकता है।

मेरठ मेट्रो मेरठ दक्षिण स्टेशन से मोदीपुरम तक 23 किलोमीटर लंबे कारिडोर के सभी 13 स्टेशनों पर रुकते हुए लगभग 30 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। चमकदार हरे, नीले और नारंगी रंगों वाली स्टेनलेस स्टील से तैयार किए गए कोच आधुनिक, हल्के और स्लीक डिजाइन वाले हैं। तीन कोच वाली यह ट्रेन ऊर्जा की बचत करती है और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। यानी ब्रेक से भी बिजली उत्पन्न करेगी। आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) और आटोमेटिक ट्रेन आपरेशन (एटीओ) तकनीक से युक्त होने के कारण बिना आपरेटर (ड्राइवर) के भी संचालित की जा सकती है। प्रदेश में लखनऊ, आगरा, गोरखपुर व कानपुर मेट्रो ट्रेन की अधिकतम गति १० किमी प्रति घंटे है। अब तक सबसे अधिकतम गति दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की थी, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे है। देश में अन्य सभी मेट्रो कारिडोर पर भी अधिकतम गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे ही है।

दिल्ली एयरपोर्ट लाइन मेट्रो व मेरठ मेट्रो में समानता
मेरठ व दिल्ली एयरपोर्ट लाइन मेट्रो में बैठने के लिए कुर्सियां हैं।
दोनों ट्रेनों की डिजाइन स्पीड 135 व अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे है। हालांकि एयरपोर्ट लाइन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे पर ही मेट्रो दौड़ती है।

जानिए … स्टेशनों के आसपास स्थित अस्पताल, बाजार व प्रमुख स्थानों की दूरी
मेरठ साउथ (भूड़बराल) स्टेशन
स्थान गेट संख्या दूरी
मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल 2 3.8 किमी
न्यू टाउनशिप 2 3 किमी

परतापुर
उद्योगपुरम 2 150 मीटर
गगोल तीर्थ 2 6.2 किमी

रिठानी
रिठानी बाजार 2 600 मीटर
शताब्दीनगर ( दैनिक जागरण चौराहा) स्टेशन
स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स 1 1.3 किमी
संजय वन 2 50 मीटर
शाप्रिक्स माल 2 100 मीटर

ब्रह्मपुरी (ट्रांसपोर्टनगर )
नवीन सब्जी मंडी 1 170 मीटर
साईपुरम औद्योगिक क्षेत्र 2 760 मीटर
ट्रांसपोर्ट नगर 2 760 मीटर

मेरठ सेंट्रल (फुटबाल चौक)
शारदा रोड बजार 2 300 मीटर
बागपत अड्डा, फुटबाल चौक 1 100 मीटर
मेट्रो प्लाजा 1 270 मीटर
मेरठ माल 1 400
केएमसी अस्पताल 1 400 मीटर
कबाड़ी बाजार 1 800 मीटर
सराफा बाजार 1 1.5 किमी0

भैंसाली स्टेशन
सदर बाजार 3 750 मीटर
सोतीगंज बाजार 3 550 मीटर
भैसाली बस अड्डा 3 70 मीटर
सदर तहसील 2 50 मीटर
जलीकोठी चौराहा 2 70 मीटर
जिला अस्पताल 2 950 मीटर
सराफा बाजार 2 1.6 किमी.
शहीद स्मारक 1 50 मीटर
भैसाली मैदान 1 100 मीटर
सदर बाजार1 850 मीटर
सदर थाना 1 350 मीटर
आयकर भवन 1 280 मीटर

बेगमपुल
आबूलेन 1 550 मीटर
सदर बाजार 1 800 मीटर
गांधी बाग 4 1.1 किमी
लालकुर्ती बाजार 3 450 मीटर
पीएल शर्मा रोड 2 150 मीटर
गंगा प्लाजा 2 600 मीटर
दयानंद अस्पताल 2 290 मीटर
मेडिकल कालेज 2 7 किमी
जिला एवं सत्र न्यायालय 2 1.5 किमी
सोहराब गेट बस अड्ड 2 3.6 किमी

एमईएस
गांधी बाग 2 800 मीटर

मेरठ नाथ ( बाईपास मोड़)
मिलांज माल 2 1.5 किमी

Share.

About Author

Leave A Reply