मेरठ, 24 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। किसान मजदूर संगठन ने आरटीआइ कार्यकर्ता लोकेश खुराना को कटघरे में खड़े करते हुए एवीडेंस गुरुकुल फाउंडेशन के माध्यम से नोटिस भेजा है। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लोकेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकेश खुराना ने अवैध निर्माणों की मिलीभगत में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई प्रयास नहीं किया है। वह सिर्फ व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई कर रहे हैं।
कुंज विहार जागृति विहार स्थित संगठन के कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए विजय राघव ने कहा कि अगर लोकेश ने जल्द नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो वह उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएंगे। नोटिस एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन द्वारा दिया गया है। व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा ने कहा कि अब तक लोकेश खुराना ने जितनी भी आरइटीआइ मांगी हैं या जो भी याचिका दायर की है वह किसी न किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई हैं। बेरोजगारी, विकास, भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। नरेन्द्र राष्ट्रवादी ने कहा कि शास्त्रीनगर का अवैध निर्माण तो उन्हें दिखाई देता है लेकिन हापुड़ रोड और उसके आसपास के अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल मलिक ने कहा कि नई सड़क पर बन रहे नगरनिगम के कार्यालय पर भी लोकेश खुराना ने चुप्पी साधी हुई है। इस अवसर पर संजीव पुंडीर, प्रवीन शर्मा समेत कई व्यापारी और किसान मौजूद रहे। वहीं लोकेश खुराना से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
सरकार की छवि धूमिल करने का लोकेश खुराना पर लगाया आरोप
Share.
