मेरठ, 11 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। इतिहास, आस्था और क्रांति की पहचान रखने वाला मेरठ अब पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत होकर उभरने जा रहा है। जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जहां शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को नया स्वरूप मिला है, वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण बढ़ेगा।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ जिले में पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई कुल 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इन सभी कार्यों को राज्य सरकार ने स्वीकृति देकर पूरा कराया है और अब ये परियोजनाएं आम जनता को समर्पित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में मेरठ के गांव पांचली में धनसिंह कोतवाल आर्ट गैलरी का निर्माण, नौचंदी मंदिर का पर्यटन विकास, सरधना चर्च के पर्यटन विकास कार्य और 1857 की क्रांति से जुड़े स्थलों के अलावा शहीद स्मारक के विकास कार्य प्रमुख हैं। कैंट विधायक ने कहा कि शहीद स्मारक के विकास कार्य पर ही लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे इस ऐतिहासिक स्थल को नया स्वरूप मिला है। इसके अलावा, नौचंदी मंदिर और सूरजकुंड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन सतीदेवी मंदिर के विकास कार्य भी प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं।
पर्यटन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
कैंट विधायक ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है और अब उनका लोकार्पण किया जा रहा है। इन विकास कार्यों से मेरठ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक के मुताबिक सरकार की मंशा है कि मेरठ जैसे ऐतिहासिक शहर की धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ें।
ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के विकास से मिली नई पहचान
Share.
