Wednesday, March 11

कार में स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 11 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (जा)। कार में स्टंट करते युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो मेरठ शहर का बताया जा रहा है वीडियो में कार के आगे-पीछे वाहनों की लंबी कतार लगी दिख रही है। गत दिवस इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए 19 सेकेंड के वीडियो में एक युवक कार की खिड़की में खड़े होकर स्टंट करता दिख रहा है। उसके पीछे दो-तीन अन्य कार भी हैं। वीडियो में गाना बजने के साथ कार के आगे एक गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम भी रखा दिख रहा है। वीडियो में दिख रही होंटा सिटी कार ( नंबर यूपी 15 बीएल – 0939) गंगानगर निवासी रणतेज सिंह के नाम पर पंजीकृत है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र का कहना है कि कार का नंबर मिल गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply