मेरठ, 11 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। अवैध कालोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने गत दिवस बिजली बंबा बाईपास व आसपास क्षेत्रों में विकसित की जा रही पांच अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने सड़कों, प्लाटों की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कार्यों को बुलडोजर से गिरा दिया । लिसाड़ी में बिजली बंबा रोड पर अतुल कुमार द्वारा करीब पांच हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। संजय वन के पीछे बिजली बंबा बाईपास के पास रोहताश कुमार द्वारा करीब आठ हजार वर्ग गज भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई की गई। बिजली बंबा बाईपास रोड पर गांधी इंस्टीट्यूट के पास जगप्रवेश शर्मा और अश्वनी भारद्वाज द्वारा करीब छह हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनाई जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा शताब्दीनगर योजना सेक्टर-6 के तहत पारस नगर हाउसिंग सोसाइटी के नाम से करीब पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत कालोनी विकसित की जा रही थी। बाजौट रोड पर विकसित की जा रही कालोनी को ध्वस्त किया गया।
कई अवैध कालोनियां बिजलीबंबा बाईपास पर ध्वस्त कीं
Share.
