मेरठ, 14 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सनातन धर्म इंटर कालेज सदर के मैदान पर चल रही बालक हॉकी प्रतियोगिता में गत दिवस एसडी सदर और यंग्स जूनियर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें एसडी सदर की टीम ने 3-2 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैच की शुरूआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के मध्य में यंग्स जूनियर 2-1 से बढ़त बनाए हुए थी। मध्यांतर के बाद भी एसडी सदर ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, यंग्स जूनियर टीम की ओर से 10वे मिनट में नवनीत सैनी और 22 वे मिनट में आलोक ने गोल किया। एसडी सदर टीम की ओर से 16वे मिनट में वंश सिंगल, 34वे मिनट में मयंक त्यागी, 42वे मिनट में मयंक पाल ने गोल किया और टीम को जीत दिलाई।
एसडी सदर की टीम ने 3-2 से मैच जीता, सेमीफाइनल में पहुंची
Share.
