मेरठ, 27 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। नगर निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मूल बजट तैयार किया है। इस बार निगम का बजट करीब 1800 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। आगामी सोमवार को निगम की बैठक में इस पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
नगरायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों का विस्तृत एजेंडा मांगा है। उन्हें प्राथमिकताओं और प्रस्तावित योजनाओं का ब्योरा समय से देने को कहा गया। बजट में सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और सीवर पर विशेष ध्यान रहेगा। जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और पार्कों का विकास भी शामिल होगा। स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों पर भी जोर दिया जाएगा। राजस्व वृद्धि और कर संग्रह के उपाय भी बजट का अहम हिस्सा होंगे।
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मूल बजट तैयार
Share.
