मेरठ, 27 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (ज)। गढ़ रोड स्थित मीरा गैस सर्विस पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोबाइल पर डिलीवरी दिखाए जाने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना था कि पर्ची होने के बाद भी गोदाम से सिलेंडर से मना किया जा रहा था, जिससे गुस्सा बढ़ता गया। मीरा गैस सर्विस से जुड़े हुए सैकड़ों उपभोक्ता पिछले दस दिन से अधिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें बुक कराने के बाद कंफर्मेशन का मैसेज तो मिल रहा है, लेकिन सप्लाईमैन उन्हें सिलेंडर नहीं दे रहा है। गत दिवस दर्जनों उपभोक्ताओं ने गढ रोड स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर कई बार 112 नंबर पर कॉल की गई। सुबह से ही करीब 5 शिकायतें दर्ज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को थाने पर शिकायत करने की सलाह दी। काफी देर तक चले हंगामे और दबाव के बाद ही सिलेंडर मिल पाया।
हंगामे के बाद मीरा गैस एजेंसी पर मिला सिलेंडर
Share.
