Friday, March 27

विद्या क्रिकेट अकादमी ने डीपीएस क्रिकेट अकादमी को हराया

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 27 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (ज)। बीते गत दिवस विद्या यूनिवर्सिटी में विद्या क्रिकेट अकादमी बनाम डीपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच अंडर-16 मैच खेला गया। जिसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 24.2 ओवर में 10 विकेट पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 29.5 ओवर में 121 रन ही बना सकी। विद्या क्रिकेट अकादमी ने यह रोमांचकारी मुकाबला 7 रन से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच अर्णव चपराना को चुना गया। जिन्होंने महज 6 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। विद्या क्रिकेट अकाडमी की तरफ से आदित ने 38 और वैभव ने 17 रन बनाए।

Share.

About Author

Leave A Reply