मेरठ, 27 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (ज)। कैंट बोर्ड के नए अध्यक्ष बोर्ड की आगामी 28 मार्च को प्रस्तावित बैठक में शपथ लेंगे। पूर्व में यह बैठक 27 मार्च को प्रस्तावित थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से एक दिन आगे बढ़ाने की सूचना गत दिवस जारी की गई। कैंट बोर्ड कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर ने गत दिवस बैठक के संबंध में सूचना प्रेषित की थी, जिसके अनुसार बोर्ड बैठक सुबह 10ः30 बजे से कैंट बोर्ड कार्यालय में होना प्रस्तावित था। विभागीय स्तर पर कार्यालय अधीक्षक प्रस्तावित विशेष बोर्ड बैठक को 28 मार्च को शाम 4ः00 बजे कैंट बोर्ड कार्यालय में होने की संशोधित सूचना जारी की और कहा गया कि इस बैठक में नए कैंट बोर्ड अध्यक्ष शपथ लेंगे।
28 मार्च को शपथ लेगे नए कैंट बोर्ड अध्यक्ष
Share.
