मेरठ़, 11 अप्रैल (जन)। नगर निगम की बोर्ड बैठक 13 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1831 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया जाएगा। पार्षदों ने कई मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने की तैयारी की है। दरअसल, सात मार्च को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1831 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया गया था। कार्यकारिणी में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद इस बजट को पास कर दिया गया था। अब 13 अप्रैल को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस बजट को पेश किया जाएगा। एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने कहा कि इस बैठक के एजेंडे में केवल एक विषय मूल बजट पर चर्चा लिखा गया है यह गलत है। बैठक में महानगर की समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की जानी चाहिए। पार्षदों को अपना सुझाव व अधिकारियों से सवाल पूछने और जवाब लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए। सपा के पार्षद कुलदीप कीर्ति घोपला का कहना कि बजट में अधिकारियों से नगर निगम की हर मद होने वाले वाली आय और खर्च का हिसाब मांगा जाएगा।
1831 करोड़ का बजट नगर निगम बोर्ड में 13 को पेश होगा
Share.
