Thursday, April 30

बास्केटबॉल कोचिंग कैंप के लिए आर्यन चौधरी का चयन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 30 अप्रैल (प्र)। शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ी आर्यन चौधरी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंडर- 18 बॉयज बास्केटबॉल नेशनल कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। कोच चांदनी नेगी ने कहा कि आर्यन ने पूरे देश से आए हजारों खिलाड़ियों के बीच अपनी जगह बनाकर भारत के शीर्ष 24 खिलाड़ियों में स्थान हासिल किया है। यह कैंप जून में ज्लातिबोर (सर्बिया) में होने वाली वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चौंपियनशिप की तैयारी का हिस्सा है। इस उपलब्धि से आर्यन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता साफ हो गया है। आर्यन चौधरी पिछले 6 वर्षों से विद्यालय की बास्केटबॉल कोच श्रीमती चांदनी नेगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हैं। चांदनी नेगी ने आर्यन की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। कोच ने कहा कि विद्यालय खेल और शिक्षा में संतुलन पर जोर देता है। हम आर्यन के उज्ज्वल भविष्य और सर्बिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। विद्यालय हर संभव सहयोग करेगा। प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्या भारती के आदर्शों पर चलते हुए श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना है। आर्यन जैसे छात्र हमारे मिशन को सार्थक करते हैं। प्रबंध समिति आर्यन को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply