Thursday, April 30

सीएम से शिकायत पर सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच शुरू

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 30 अप्रैल (प्र)। सदर तहसील के ग्राम नंगला शेखू के अंशु मलिक की जनसुनवाई शुरू हो गयी है। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज किये जाने के संदर्भ में शिकायत करते हुए कहा था कि नाली आदि रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस मामले की सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख मुकर्रर की गयी है । अंशु मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायत नंगला शेखू (जनपद मेरठ) में सरकारी भूमि (खसरा संख्या 26) पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने के संबंध में शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि ग्राम पंचायत नंगला शेखू में स्थित खसरा संख्या 26, जो कि राजस्व अभिलेखों में सरकारी खाद के गड्ढे (सार्वजनिक उपयोग ) की भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर नंगला शेखू के विजय कुमार आदि द्वारा सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायती पत्र में कहा गया था कि उक्त कृत्य न केवल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है, बल्कि यह राजस्व एवं कानून व्यवस्था के नियमों का खुला उल्लंघन भी है। यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो इससे अन्य असामाजिक तत्वों को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा भविष्य में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मुख्यमंत्री से गुहार की गयी थी कि खसरा संख्या 26 की राजस्व अभिलेखों के आधार पर तत्काल स्थलीय जांच कराई जाए। उक्त सरकारी भूमि को तत्काल प्रभाव से कब्जा मुक्त कराया जाए तथा चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाकर उसे ध्वस्त कराया जाए। साथ ही संबंधित दोषी व्यक्ति के विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । शिकायती पत्र में यह भी कहा गया था कि प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे सरकारी भूमि की सुरक्षा ब रहे और कानून का शासन कायम रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply