Saturday, July 27

जनसंख्या के हिसाब में वोटर में मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण आगे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 09 जनवरी (प्र)। मेरठ जिले में जनसंख्या के हिसाब से वोटरों की संख्या में मेरठ कैंट और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र आगे हैं। मेरठ कैंट में करीब 75 आबादी वोटर है तो हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 प्रतिशत ही वोटर हैं। जनसंख्या के हिसाब से वोटर में हस्तिनापुर और सिवालखास विधानसभा थोड़ा कम हैं। वोटर लिस्ट का फाइनल 22 जनवरी को होगा।
प्रशासन के अनुसार मेरठ जिले की अनुमानित जनसंख्या 40 लाख 58 हजार 270 है, जिसमें से करीब 26 लाख 75 हजार 149 वोटर हो गए हैं। वोटर की कुल संख्या 22 जनवरी को फाइनल होगी। जिले की सभी सात विस क्षेत्रों में मेरठ कैंट में अनुमानित आबादी पांच लाख 86 हजार 706 के सापेक्ष चार लाख 37 हजार 311 वोटर हैं, जो 74.54 प्रतिशत है। इसी तरह मेरठ दक्षिण विस की अनुमानित आबादी छह लाख 97 हजार 659 है, जिसके सापेक्ष चार लाख 93 हजार 95 वोटर हैं। यहां 70.68 प्रतिशत वोटर हैं। हस्तिनापुर विस क्षेत्र की अनुमानित आबादी पांच लाख 89 हजार 375 हैं, जिसके सापेक्ष तीन लाख 49 हजार 880 वोटर हैं।

जिले की आबादी और वोटर (अनुमानित)
विधानसभा क्षेत्र कुल आबादी (अनुमानित) कुल वोटर (अनुमानित)
सिवालखास 5,74,112          3,42,667 (59.69 प्रतिशत)
सरधना 5,66,096                3,69,549 (65.28 प्रतिशत)
हस्तिनापुर 5,89,375           3,49,880 (59.36 प्रतिशत)
किठौर 5,93,186                  3,68,315 (62.09 प्रतिशत)
मेरठ कैंट 5,86,706              4,37,311 (74.54 प्रतिशत)
मेरठ शहर 4,51,136             3,14,332 (69.68 प्रतिशत)
मेरठ दक्षिण 6,97, 659         4,93,095 (70.68 प्रतिशत)
कुल 40,58,270                   26,75, 149 (65.92 प्रतिशत)

Share.

About Author

Leave A Reply