Saturday, July 27

अदाणी समूह ने किया 32000 करोड़ रुपये का घोटाला: राहुल गांधी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदाणी समूह पर बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अदाणी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि पर एक मीडिया रिपोर्ट दिखाई। राहुल ने कहा, अदाणी जी जो चाहते हैं उन्हें मिल जाता है। सब जानते हैं कि अदाणी समूह ने भ्रष्टाचार किया है। राहुल गांधी ने अदाणी समूह पर बड़ा आरोप लगाया। अदाणी ने 32000 हजार करोड़ का घोटाला किया। अदाणी समूह को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। महंगी बिजली के पीछे अदाणी समूह का हाथ है। सवाल उठने पर भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसी क्या बात है कि जांच नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी समूह ने कोयले के आयात में गड़बड़ी की और 12000 करोड़ रुपये का गबन किया है।

राहुल ने अडाणी पर आरोप लगाते हुए एक न्यूज आर्टिकल भी दिखाया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा- अडाणी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक कोयला भारत आता है, तब तक इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। राहुल ने आगे कहा- भारत के प्रधानमंत्री की सहमति के बिना ऐसा नहीं हो सकता। इन सज्जन (अडाणी) के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? प्रधानमंत्री इस पर टिप्पणी क्यों नहीं करते? कोयले के दाम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया। जिसके चलते भारत में बिजली महंगी हो गई।

कर्नाटक में कांग्रेस ने बिजली सब्सिडी दी है। मध्यप्रदेश में देने जा रहे हैं। आपका बिजली का बिल जो बढ़ रहा है उसका पैसा सीधे आपकी जेब से अडाणी की जेब में जा रहा है। इस तरह से अडाणी जी ने करीब 12 हजार करोड़ रुपए सीधे हिंदुस्तान के नागरिकों की जेब से निकाला है। बता दें कि विदेशी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अदाणी की कंपनी ने कम कीमत में कोयले की खरीद की और उसका दाम बढ़ाकर बताया। राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया से भी सवाल पूछते हुए कहा- रोचक बात है कि यह स्टोरी आती है, लेकिन हिंदुस्तान की मीडिया एक सवाल नहीं पूछती।

Share.

About Author

Leave A Reply