Friday, July 26

एम्स की डाक्टर से दुष्कर्म, सहकर्मी पर मुकदमा दर्ज

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 22 नवंबर। देश की राजधानी दिल्ली के एम्स की डॉक्टर ने अपने कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप किया है। पीड़िता ने इस बात का आरोप लगाया है कि आरोपित डॉक्टर ने उसका गर्भपात भी कराया गया। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो उसने उन्हें जान से मारने के धमकी भी दी गई।आरोपित के खिलाफ हौज खास थाने में मां दर्ज किया है। आरोपित ने हरिद्वार के मंदिर में पीड़िता से शादी करने का नाटक किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी महिला ने बताया कि वह एम्स में डॉक्टर है। महिला का कहना है कि एम्स में ही दूसरे विभाग में एक डॉक्टर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी संस्थान के अंदर ही डॉक्टर से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातें होने लगी। इसी बीच डॉक्टर ने महिला से शादी करने के लिए कहा। महिला डॉक्टर का आरोप है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने हरिद्वार के एक मंदिर में शादी करने का झूठा नाटक भी किया।

आरोपित ने पीड़िता को अलग अलग जगह लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच शिकायतकर्ता गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपित डाक्टर ने जबरन पीड़िता का गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित डॉक्टर ने वर्ष 2021 से 2022 तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि आरोपित ने करोल बाग एसडीएम कार्यालय में शादी के लिए आवेदन किया था, फिर से वापस ले लिया था। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply